Varanasi News: वाहन की टक्कर से महिला की मौत
वाराणसी, जुलाई 25 -- Varanasi News: रामनगर (वाराणसी), संवाददाता। टेंगरा मोड़ पर शुक्रवार सुबह हाइवे पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आने से 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वह कटरिया स्थित अपनी बेटी के यहां से वापस घर जा रही थी। मुगलसराय (चंदौली) के कबीरपुर निवासी स्व. बच्चेलाल की 48 वर्षीय पत्नी जनमानी देवी की बेटी की शादी रामनगर से सटे कटरिया गांव में हुई है। वह बेटी के घर आई थीं। शुक्रवार सुबह कबीरपुर स्थित अपने घर के लिए निकली थीं। टेंगरा मोड़ के पास हाइवे पार करते समय किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: फोरलेन एनएच-31 पर वाहन के धक्के से महिला की मौत आसपास के लोगों की सूचना पर भीटी चौकी से पुलिस पहुंची। परिजनों के सहयोग से बीएचयू ट्रामा सेंटर भिजवाया। इलाज के दौरान महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.