Varanasi News: वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत
वाराणसी, अगस्त 11 -- Varanasi News: चिरईगांव (वाराणसी)। वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर स्थित दानियालपुर गांव के पास सोमवार सुबह कार की चपेट में आने से पनिहरी के दलित बस्ती (चौबेपुर) निवासी 40 वर्षीय संजू देवी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि संजू किसी काम से पैदल डुबकियां बाजार जा रही थी। दानियालपुर गांव के पास तेज रफ्तार चारपहिया ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और परिजनों के पहुंचते इससे पहले महिला की मौत हो गई। मृतका के पति अशोक कुमार ने चौबेपुर में तहरीर दी है। यह भी पढ़ें- Purnia News: तेज रफ्तार अज्ञात कार ने महिला को मारी टक्कर, मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.