वाराणसी, सितम्बर 13 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वीएलटीडी (वेहिकल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम) मुहैया कराने समेत वाहन स्वामियों की मांगों की लगातार अनदेखी के खिलाफ बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। इसके चलते 15 सितम्बर को टूरिस्ट वाहनों का संचालन भी बंद हो सकता है। वाहन स्वामियों ने कहा है कि वे वाहनों की चाबी आरटीओ को सौंपेंगे। कैंटोमेंट स्थित एक होटल में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि उनकी मांगों को पूरा करने के लिए उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया था, जो पूरा होने वाला है। अगर ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 15 सितंबर को काशी में चल रहे टूरिस्ट वाहनों को कार्यालय के बाहर खड़ी कर चाभी आरटीओ को सौंप दिया जाएगा। विरोध स्...