वाराणसी, अक्टूबर 27 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि को जयंती पर सोमवार को याद किया गया। पुष्पांजलि अर्पित कर लोगों ने उन्हें नमन किया। कैंटोंमेंट स्थित सेंट मेरी स्कूल तिराहे पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने महर्षि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति, साहित्य और आध्यात्मिक परंपरा के महान ऋषि हैं। उन्हें आदिकवि के रूप में सम्मानित किया जाता है। इस दौरान अजय राय ने भाजपाइयों द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला जलाए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि पूरा देश महर्षि वाल्मीकि जयंती मना रहा है और उनके विचारों को नमन कर रहा है। यह भी पढ़ें- खरगे, राहुल, प्रियंका ने वाल्मीकि जयंती पर शुभकामनाएं दीं ऐसे समय में दलित समाज स...