वाराणसी, अक्टूबर 13 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आगामी त्योहारों के मद्देनजर वाराणसी से जम्मूतवी के लिए विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। उत्तर रेलवे (लखनऊ मंडल) के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि 18 अक्तूबर को गाड़ी संख्या-04231 वाराणसी जंक्शन (कैंट) से दोपहर 1:40 बजे प्रस्थान कर रात 9 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से दस मिनट बाद रवाना होकर अगले दिन दिन में 3:20 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 19 अक्तूबर को गाड़ी संख्या-04232 जम्मूतवी से शाम 5 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 5:40 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- कोलकाता-आलमनगर के बीच त्यौहार विशेष ट्रेन 15 से यह भी पढ़ें- Kanpur News: नागपुर-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन का कानपुर सेंट्रल पर ठहराव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...