Varanasi News: वाराणसी से चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान: अरुण
वाराणसी, अक्टूबर 29 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। यूपी में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। पार्टी सभी विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इसी कड़ी में पांच नवंबर को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के जगतपुर इंटर कॉलेज में 'नवसंकल्प सभा' होगी। इसे बतौर मुख्य अतिथि लोजपा प्रमुख और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान संबोधित करेंगे। यह जानकारी बुधवार को जमुई सांसद और यूपी चुनाव प्रभारी अरुण भारती ने दी। वह सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर एनडीए से गठबंधन नहीं हुआ तो पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। एनडीए में रहते हुए चुनाव लड़ने के सवाल पर सांसद बोले, चुनाव लड़ना सभी का अधिकार है। यह भी पढ़ें- यूपी में अखिलेश ने बढ़ाया PDA का कुनबा, भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.