Varanasi News: वाराणसी जंक्शन से जुड़ेगा रोप-वे का पहला स्टेशन
वाराणसी, जुलाई 24 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वाराणसी जंक्शन (कैंट स्टेशन) से जल्द रोप-वे का पहला स्टेशन जुड़ जाएगा। इसके लिए सात मीटर लंबा और पांच मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बनेगा। इसका निर्माण तीसरे यात्री हॉल से रोप-वे की पहली मंजिल तक होगा। इसके लिए मार्किंग का काम पूरा हो चुका है। गड्ढे की खोदाई जल्द शुरू होगी। फायदा यह होगा कि यात्री प्लेटफॉर्म से एफओबी के रास्ते रोप-वे स्टेशन पहुंचेंगे। करीब आठ अरब की अर्बन रोप-वे परियोजना, जो पूरे देश में सबसे पहले यहां शुरू हुई, मूर्तरूप ले रही है। कैंट स्टेशन, काशी विद्यापीठ और रथयात्रा पर स्टेशन बनाए जा चुके हैं। गोदौलिया पर यह निर्माणाधीन है। गिरजाघर चौराहे पर इसका टर्निंग स्टेशन बनाया जा रहा है। कैंट स्टेशन पर बनने वाला एफओबी चार पिलरों पर टिका होगा। नेशनल हाइवे लॉजिस्टि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.