वाराणसी, अक्टूबर 29 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। विधान परिषद वाराणसी खंड निर्वाचन क्षेत्र की स्नातक सीट पर समाजवादी पार्टी के आशुतोष सिन्हा विजयी रहे। आशुतोष ने लगातार दूसरी बार इस सीट पर जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा के केदारनाथ सिंह को 19932 मतों से हराया। रिटर्निंग अफसर एवं मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने देर शाम उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। मतगणना में निकटतम प्रतिद्वंद्वी से बड़ा अंतराल होने के कारण आशुतोष सिन्हा की जीत बुधवार को ही तय मानी जा रही थी। उन्होंने प्रथम वरीयता के वोटों की गणना में पहले चरण से ही बढ़त बना ली थी। देररात द्वितीय वरीयता के मतों की गणना के साथ ही अन्य प्रत्याशियों के एलिमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। गुरुवार दोपहर बाद लगभग तीन बजे मतगणना पूरी हुई। आशुतोष सिन्हा को 55046 और केदारनाथ सिंह को 351...