Varanasi News: वाराणसी कोर्ट परिसर में मेडिकल इमरजेंसी सुविधा की मांग
वाराणसी, जुलाई 12 -- Varanasi News: वाराणसी। दी बनारस बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने वाराणसी न्यायालय परिसर में एयर कंडीशनर, 24 घंटे मेडिकल इमरजेंसी कक्ष, ऑक्सीजन, एईडी (ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर), स्ट्रेचर, शीतल पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश, प्रशासनिक न्यायाधीश, जिला जज, रजिस्ट्रार जनरल और जिलाधिकारी को ई-मेल के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजा है। हाल ही में वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन का उल्लेख करते हुए न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.