Varanasi News: वाराणसी और लखनऊ हॉस्टल में होगी खिताबी टक्कर
वाराणसी, अक्टूबर 3 -- Varanasi News: वाराणसी। बड़ालालपुर में खेली जा रही प्रदेश स्तरीय खेल समन्वय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें वाराणसी मंडल और लखनऊ छात्रावास की टीम फाइनल में पहुंचीं। क्रीड़ा अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि पहले सेमीफाइनल मुकाबले में वाराणसी मंडल ने रामपुर छात्रावास की टीम को 3-0 से हरा दिया। दूसरे सेमीफाइनल में लखनऊ छात्रावास ने वाराणसी छात्रावास को 7-1 से पराजित किया। इसके पहले मुख्य अतिथि ओलंपियन राहुल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। विशिष्ट अतिथि गौरीशंकर सिंह थे। संचालन शम्सी रजा ने किया। यह भी पढ़ें- वाराणसी मंडल और वाराणसी छात्रावास अंतिम चार में
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.