Varanasi News: वाराणसी एयरपोर्ट पर दो घंटे विमानों की लैंडिंग बंद, चार फ्लाइट डायवर्ट
वाराणसी, अगस्त 11 -- Varanasi News: बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। वाराणसी के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे के रखरखाव के दौरान आ रही तकनीकी दिक्कत से मंगलवार दोपहर दो घंटे तक विमानों की लैंडिंग बंद रही। इसके चलते इंडिगो के गाजियाबाद, अहमदाबाद और नवी मुम्बई से आ रहे विमानों को लखनऊ और दिल्ली की फ्लाइट को अयोध्या डायवर्ट कर दिया गया। कुछ विमानों के लेटलतीफ़ी की भी संभावना है। एयरपोर्ट पर रनवे विस्तार के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर मंगलवार कुछ समस्या उत्पन्न हो गई। जिसे लेकर पायलटो ने विमान लैंडिग में दिक्कत होने की शिकायत की। इससे लगभग दो घंटे के लिये रनवे को विमान लैंडिग के लिए बंद करना पडा। जिसके चलते इंडिगो एयरलाइन्स के चार विमान डायवर्ट कर दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.