Varanasi News: वायु सेना के पूर्व स्क्वाड्रन लीडर ने दिया धरना
वाराणसी, सितम्बर 2 -- Varanasi News: वाराणसी। वायु सेना के पूर्व स्क्वाड्रन लीडर के परिजनों के साथ यातायात पुलिस के दो कर्मियों ने मंगलवार को दुर्व्यवहार किया। इससे आक्रोशित पूर्व स्क्वाड्रन लीडर परिजनों के साथ लक्सा चौराहे पर धरने पर बैठ गए। वे आरोपी कर्मियों के माफी मांगने और उन्हें नोटिस जारी करने की मांग कर रहे थे। सूचना पर लक्सा और चेतगंज थाने की प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया। सेवानिवृत्त स्क्वाड्रन लीडर अजिताभ ने पुलिस को बताया कि वह शाम 6 बजे सपरिवार पीडीआर मॉल में फिल्म देखने जा रहे थे। पीडीआर मॉल से 500 मीटर पहले ऑटो बदलने के दौरान यातायात के दो पुलिसकर्मी आए और ई-रिक्शे को तेज धक्का दिया। इससे 60 साल की मां के कंधे में चोट आ गई। विरोध किया तो दोनों पुलिसकर्मियों ने गालीगलौज और हाथापाई की।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.