वाराणसी, नवम्बर 15 -- वामा खेलोत्सव के विजेता बच्चों का सम्मान Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से वामा खेलोत्सव-2026 के तहत बीते 20 सितंबर को पुलिस लाइन में खेल आयोजन कराया गया था। इसमें सफल रहे बच्चों को शनिवार को बाल दिवस पर नमो घाट पर प्रभारी पुलिस आयुक्त / एडीजी जोन वाराणसी नवीन अरोरा ने पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया। प्रभारी पुलिस आयुक्त ने सभी बच्चों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया। उनसे बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया। विजेता एवं प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र तथा उपहार वितरित कर उनकी खेल प्रतिभा एवं उपलब्धियों की सराहना की। इस अवसर पर डीएम सत्येन्द्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरि मीणा, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) किरीट राठोड़, डीसीपी क...