वाराणसी, सितम्बर 23 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। श्रीचित्रकूट रामलीला समिति की ओर से श्रीराम लीला का शुभारंभ बुधवार को वामन अवतार के प्रसंग से हुआ। लीला चित्रकूट भवन एवं चित्रकूट तालाब पर हुई। राक्षसों द्वारा प्रताड़ित ऋषियों-मुनियों की की प्रार्थना पर भगवान ने आकाशवाणी की कि अयोध्यापुरी में रघुकुल में राम के नाम से प्रकट होकर मैं राक्षसों का नाश करूंगा। इसके बाद वामन अवतार की लीला हुई। भगवान विष्णु ने वामन रूप में अवतार लेकर दैत्यराज बलि से तीन पग भूमि मांगी। दैत्यगुरु शुक्राचार्य के मना करने पर भी राजा बलि ने तीन पग भूमि तुरंत नाप लेने की घोषण कर दी। वामन रूप में भगवान विष्णु ने तीन पग में धरती, आकाश और पाताल नाप कर तीनों लोक दान में ले लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा-अर्चना ...