Varanasi News: वादमित्र हटाने की रिवीजन अर्जी पर आज सुनवाई
वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाददाता। विशेष न्यायाधीश द्वितीय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) पूनम पाठक की अदालत में सोमवार को ज्ञानवापी प्रकरण में पक्षकार बनाने और वादमित्र हटाने की रिवीजन अर्जी पर सुनवाई टल गई। पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने से मामले में अगली तारीख पड़ गई। अब तीन नवंबर (मंगलवार) को सुनवाई होगी। पिछली तारीख पर वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी ने अपनी बहस पूरी कर ली। अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी को अपना पक्ष रखना है। बता दें कि पक्षकार हरिहर पांडेय के निधन के बाद उनकी पुत्रियों मणिकुंतला तिवारी, नीलिमा मिश्र और रेनू पांडेय ने मामले में पक्षकार बनाने के लिए सिविल जज (सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक) की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। अवर न्यायालय ने उसे खारिज कर दिया। इसके खिलाफ तीनों बहनों ने रिवीजन अर्जी दाखिल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.