वाराणसी, अक्टूबर 22 -- ब्याज माफी योजना से व्यवसायियों को राहत Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। वैट, मनोरंजन कर, राज्यकर के वर्षों पुराने बकाये पर शासन ने ब्याज माफी योजना लागू की है। वाराणसी जोन के सभी जिलों में इस योजना से करीब 80 हजार व्यवसायियों को लाभ होगा। इन पर करीब 1500 करोड़ रुपये बकाया हैं। इस राशि में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की ब्याज राशि है जिसे माफ किया गया है। वाराणसी जोन प्रथम में 34258 बकायेदारों और जोन द्वितीय में 44958 बकायेदारों को आरसी जारी की गई है। जोन प्रथम में 621.33 करोड़ रुपये और जोन द्वितीय में 840.17 करोड़ रुपये बकाया है। शासन ने उप्र बिक्री कर अधिनियम-1948, केंद्रीय बिक्री कर अधिनियम-1956, उप्र आमोद एवं पणकर अधिनियम 1979, उप्र नियमावली मनोरंजन कर, उप्र व्यापार कर अधिनियम 1995, उप्र केबिल टीवी टेलीवि...