Varanasi News: वर्कशॉप में खुली ट्रांसफार्मर की पोल
वाराणसी, सितम्बर 9 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भिखारीपुर हाइडिल कॉलोनी के मेजर वर्कशॉप में ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। इसका खुलासा संस्कृत विश्वविद्यालय के सामने लगे ट्रांसफार्मर से हुआ। मरम्मत के बाद आया उक्त ट्रांसफार्मर चालू ही नहीं हो सका, दो बार के प्रयासों में उसका डीओ उड़ गया था। चौकाघाट के जेई अमित कुशवाहा के सामने उस ट्रांसफार्मर को वर्कशॉप में खोला गया तो उसकी बाइंडिंग डैमेज थी। बिना टेस्टिंग किए ट्रांसफार्मर को मौके पर लगाने के लिए भेजने से वर्कशॉप की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, अपनी गलती छिपाने के लिए वर्कशॉप के अभियंता ने संस्कृत विश्वविद्यालय के पास वितरण लाइन की जांच की। यह जानने के लिए कि कहीं लाइन में फॉल्ट से तो ट्रांसफार्मर खराब नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.