Varanasi News: वर्कशॉप में अगलगी के बाद से अब तक बिखरा है मलबा
वाराणसी, जुलाई 21 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भिखारीपुर हाइडिल कॉलोनी स्थित मेजर वर्कशॉप में दो महीने पहले लगी भीषण आग के निशान आज भी जस के तस हैं। वर्कशॉप परिसर में जले उपकरण बिखरे पड़े हैं। आग से पिघली लोहे का टिनशेड लटका है। वहां न सफाई हुई न मरम्मत। इससे वहां कामगारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सूत्र बताते हैं कि वर्कशॉप के अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार ने सिविल विभाग के अधिशासी अभियंता को मरम्मत के लिए कई बार निर्देश दिया है लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो सका है। उल्लेखनीय है कि दो महीने पहले मेजर वर्कशॉप में लगी आग से कई ट्रांसफार्मर और उपकरण जल गए थे। टिनशेड गल गया था। विभाग की करोड़ों की क्षति हुई थी। वहां से मलबा हटाने और वर्कशॉप की मरम्मत का जिम्मा सिविल विभाग को सौंपा गया था। शुरुआती दौर में तो तेजी दिखी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.