Varanasi News: वरुणा संध्या में हुई शहनाई की जुगलबंदी
वाराणसी, सितम्बर 26 -- Varanasi News: वाराणसी। छावनी परिषद एवं दीपिका कल्चरल सोसाइटी ऑफ इंडिया की वरुणा संध्या में शनिवार को शहनाई की जुगलबंदी हुई। कैंटोंमेंट स्थित नेहरू पार्क में हुए आयोजन में प्रयागराज के शहनाई वादक उस्ताद चुन्नू अली और हसन हैदर की जुगलबंदी ने श्रोताओं को आनंदित किया। कलाकारों ने राग पूरिया कल्याण तीन ताल में बंदिश बजाने के बाद मिर्जापुरी और बनारसी कजरी की धुन सुनाई। समापन भजन से किया। कलाकारों का सम्मान सोसाइटी के अध्यक्ष अजय गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिन कुमार श्रीवास्तव ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.