वाराणसी, नवम्बर 15 -- Varanasi News: वाराणसी। छावनी परिषद एवं दीपिका कल्चरल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित साप्ताहिक वरुणा संध्या में शनिवार को छठ गीत मुखर हुए। कैंटोंमेंट स्थित नेहरू पार्क में अंकिता सिंह ने शास्त्रीय अंदाज में छठ के पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए। उन्होंने रागदुर्गा में छोटा ख्याल की प्रस्तुति की। छट गीतों की लड़ी में 'केला के पतवा पे', 'जोड़े जोड़े फलवा', 'चदर उधारी जब देखते दीनानाथ', 'फूटी फूटी भोरही से रोवे निरधनिया' के बाद समापन प्रसिद्ध छठ गीत 'कांच ही बांसे के बहगिया, बहंगी लचकत जाए' से किया। उनके साथ तबला पर शुभम सिंह तथा हारमोनियम पर प्रियम सौहाद्र ने संगत की। सोसाइटी के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कलाकारों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन तनुज वर्मा और धन्यवाद ज्ञापन परिषद के अभियंता सचिन कुमार श्रीवास...