Varanasi News: वरुणा संध्या में गूंजी शहनाई, हुआ गायन
वाराणसी, जुलाई 3 -- Varanasi News: वाराणसी। छावनी परिषद वाराणसी एवं दीपिका कल्चरल सोसाइटी ऑफ इंडिया की साप्ताहिक वरुणा संध्या में शुक्रवार को शहनाई वादन और शास्त्रीय गायन हुआ। कैंटोनमेंट स्थित नेहरू पार्क में कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा प्रसन्ना ने राग पुरिया धनाश्री में स्वर रचना से किया। बधइया 'गंगा द्वारे बधइया बाजे' से कार्यक्रम को विराम दिया। इसके बाद कोलकाता की मौमिता प्रमाणिक ने अपने मधुर स्वरों का जादू बिखेरा। उन्होंने राग भूपाली में गणेश वंदना के बाद दादरा, मिर्जापुरी कजरी और लोकप्रिय गजल 'आपकी याद आती रही' की प्रस्तुति दी। सोसाइटी के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कलाकारों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम के बाद सभी ने संस्था के अध्यक्ष अजय गुप्त का जन्मदिन भी मनाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.