वाराणसी, अक्टूबर 7 -- Varanasi News: लोहता (वाराणसी)। टड़िया गांव के सामने वरुणा में मंगलवार सुबह 40 वर्षीय युवक का शव उतराया मिला। लोहता पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव बाहर निकलवाया। उसकी पैंट की जेब से रुमाल और तीस रुपये मिले। वह खाकी पैंट तथा सफेद टी शर्ट पहना था। थानाध्यक्ष अभिजीत सिंह का कहना है कि उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव मर्चरी में रखवाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...