वाराणसी, सितम्बर 3 -- Varanasi News: लोहता। मजिदिया घाट के पास वरुणा नदी में मगरमच्छ दिखने का वीडियो बुधवार को वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि 'हिंदुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस बीच, पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर जलचर की तलाश की। कमौली से सरायमोहना तक करीब तीन घंटे के अभियान में उसका पता नहीं चला। डीएफओ निधि चौहान के निर्देश पर सारनाथ की वन विभाग टीम ने पेट्रोलिंग की। लोहता थानाध्यक्ष अभिजीत सिंह और वन दरोगा अरविंद कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर मगरमच्छ का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा। यह भी पढ़ें- Bhabua News: रामपुर के करमचट डैम में दिखा मगरमच्छ यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: गांव की आबादी में पहुंचा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...