Varanasi News: वरुणा में डूबे युवक का शव निकाला
वाराणसी, सितम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी। नक्खीघाट (हिदायतनगर) में वरुणा में डूबे 25 वर्षीय मोनू राजभर का शव बुधवार को एनडीआरएफ ने निकाला। मोनू मंगलवार दोपहर दोस्तों के साथ सिधिवा घाट पर वरुणा में नहा रहा था। इस दौरान तेज बहाव में बह गया था। घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें मोनू बहता दिख रहा है। नक्खीघाट पुल पर बुधवार सुबह जैतपुरा पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंची। वरुणा में मोनू की तलाश शुरू की गई। देर तक सर्च ऑपरेशन के बाद भी सफलता नहीं मिली। दोपहर में एनडीआरएफ की टीम दोबारा पहुंची और नदी में सघन तलाशी अभियान चलाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाला जा सका। जैतपुरा थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.