Varanasi News: वरुणा में किशोर डूबा, छोटा भाई बचाया गया
वाराणसी, अक्टूबर 10 -- Varanasi News: बड़ागांव (वाराणसी), संवाद। बलुआ गांव (बड़ागांव) में शनिवार सुबह रामघाट पर परिजनों के साथ पितृ विसर्जन के लिए आए दो भाई वरुणा में डूबने लगे। लोगों ने किसी तरह एक को बचा लिया जबकि दूसरा डूब गया। एनडीआरएफ जवानों ने देर शाम तक उसकी तलाश की। उसका पता नहीं चल सका। पितृ विसर्जन के लिए बलुआ गांव के लौटन अपने पुत्र 12 वर्षीय सत्यम कुमार और 14 वर्षीय शिवम के साथ रामघाट पर आए थे। नहाते वक्त उनके दोनों बेटे वरुणा में डूबने लगे। परिजनों के शोर मचाने पर घाट किनारे मौजूद लोगों ने सत्यम कुमार को किसी तरह बचा लिया। उसका बड़ा भाई शिवम कुमार गहरे पानी में समा गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूब किशोर की तलाश की। एनडीआरएफ जवानों ने भी देर शाम तक उसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.