Varanasi News: वरुणा पार में नया बाइकर्स गैंग, तलाश में जुटी पुलिस
वाराणसी, अगस्त 19 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। वरुणा पार क्षेत्र में नया बाइकर्स गैंग सक्रिय हुआ है। 20 से 25 की संख्या में युवक देर रात बाइक से एक साथ निकलते हैं। इनकी पहचान एक ही नंबर की बाइक है। ये रेस्टोरेंट, कैफे आदि को निशाना बना रहे हैं। दो मुकदमे में तोड़फोड़, मारपीट करने से लेकर रंगदारी के लिए धमकाने में इनका नाम सामने आया है। कैंट थाने में दो मुकदमे दर्ज हुए हैं, लेकिन आरोपियों ने 15 दिन में करीब छह घटनाओं को अंजाम दिया है। शिवपुर और लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के युवक देर रात बाइक से निकलते हैं। पहले से चिह्नित रेस्टोरेंट में पहुंचते हैं। कैफे या रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ के साथ ही कर्मचारियों से मारपीट के मामले सामने आए हैं। आरोपियों ने मीरापुर बसहीं, सरसौल, पांडेयपुर में पानी टंकी के पास, भोजूबीर में घटनाओं को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.