Varanasi News: वरुणा नदी में शव मिलने से सनसनी
वाराणसी, सितम्बर 21 -- Varanasi News: वाराणसी। जैतपुरा अंतर्गत बघवानाला के पास सोमवार सुबह वरुणा नदी में शव पाए जाने से हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर डायल 112 और जैतपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस के मुताबिक शव 4-5 दिन पुराना है और सड़ चुका है। मौजूद लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.