Varanasi News: वरुणा नदी में नहाते समय यूवक डूबा, तलाश जारी
वाराणसी, अगस्त 11 -- Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी), संवाद। पिसौर पुल (शिवपुर) स्थित राम जानकी मंदिर के समीप मंगलवार शाम करीब 5 बजे वरुणा में नहाते समय एक युवक डूब गया। पुलिस ने गोताखोर की मदद से तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका। शाम हो जाने की वजह से एनडीआरएफ की टीम अब बुधवार सुबह फिर से तलाश में जुटेगी। पिसौर निवासी मैनुद्दीन का 33 वर्षीय पुत्र जहांगीर शाम को नदी में नहाने गया था। नहाते वक्त वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसको डूबता देख पास में ही मछली मार रहे एक ग्रामीण ने शोर मचाते हुए गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। साथ ही पुलिस को सूचित किया। पुलिस और ग्रामीणों ने काफी देर तक नदी में गोताखोरों को लगाकर युवक को ढूंढने की कोशिश की। तेज धारा के आगे सफलता नहीं मिली। जहांगीर सैलून में काम करता था और मेहनत-मजदूरी करके अपने पूरे पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.