वाराणसी, अगस्त 6 -- Varanasi News: वाराणसी। चित्रकूट रामलीला समिति ने शासन से वरुणा एलिवेटेड रोड की डिजाइन में परिवर्तन का अनुरोध किया है। समिति के अनुसार, यदि डिजाइन नहीं बदली गई तो काशी की 484 साल पुरानी रामलीला पर ग्रहण लग सकता है। ऐलिविटेड रोड चौकाघाट क्षेत्र में जहां समाप्त की जानी है, वहां समिति का लंका मैदान है। सड़क निर्माण के लिए इस मैदान के आठ मीटर अंदर तक लाल निशान लगाया गया है। समिति के व्यवस्थापक मुकुंद उपाध्याय, मंत्री मोहनकृष्ण अग्रवाल एवं रघुनाथ दास ने बुधवार को पराड़कर भवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस मैदान में विजया दशमी की मुख्य लीला के अलावा हनुमान मिलन, लंका दहन, सुबेलगिरि की झांकी, लक्ष्मण शक्ति, रावण वध के प्रसंग संपादित होते हैं। यहीं से विजय जुलूस भी निकाला जाता है। कुछ वर्ष पूर्व चौकाघाट फ्लाईओर निर्माण ...