वाराणसी, सितम्बर 27 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। डुमरांव बाग कॉलोनी में रविवार को ग्रीन इको सोसाइटी के 16वें स्थापना दिवस पर पौधारोपण एवं हरित संवाद हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. सदाशिव द्विवेदी ने कहा कि भारतीय प्राचीन ग्रंथों में भी सृष्टि के सुचारु संचालन में वनस्पतियों के महत्व का उल्लेख मिलता है। आधुनिक समय में पर्यावरणीय संतुलन के लिए वनस्पतियों का संरक्षण हम सभी का उत्तरदायित्व है। कार्यक्रम के संरक्षक पद्मश्री डॉ. राजेश्वर आचार्य ने कहा कि वानस्पतिक चेतना समस्त जीवन और प्रकृति के समन्वय का आधार है। वनस्पतियों का संरक्षण मानव समाज की अनिवार्य प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने प्रकृति के साथ संतुलित संबंध बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. अंबर भाटिया ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों के समर्पण और सहयोग की सराहना की। स...