वाराणसी, अक्टूबर 23 -- Varanasi News: वाराणसी। अभ्युदय भारतम चैरिटेबल ट्रस्ट सुंदरपुर की ओर से शुक्रवार को गोलगड्डा स्थित वनवासी बस्ती में सेवा कार्य किया गया। संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों ने यहां जरूरतमंदों को कंबल, वस्त्र, फल, बिस्किट, जूते आदि सामग्री वितरित किए। इस दौरान संजू वर्मा, अमित सिंह, महेश झा, अमन गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, शेखर मौर्य सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...