Varanasi News: वंदेमातरम् शिविर में मंत्री रवींद्र ने युवाओं का किया उत्साहवर्धन
वाराणसी, अक्टूबर 19 -- Varanasi News: वाराणसी। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल सोमवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अधीन संस्थान 'मेरा युवा भारत' (माई भारत) युवा केंद्र की ओर से आयोजित सात दिवसीय 'वंदे मातरम शिविर' में पहुंचे। अतुलानन्द कॉन्वेंट स्कूल कोइराजपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल देश के विभिन्न राज्यों से आए युवाओं का मंत्री ने उत्साहवर्धन किया। काशी की धरती हमेशा से सांस्कृतिक और राष्ट्रीय चेतना का केंद्र रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने भीतर के नेतृत्व को पहचानें और देश के विकास में सक्रिय योगदान दें। शिविर में 150 से अधिक युवा प्रतिभागी योग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, बौद्धिक सत्रों और नेतृत्व विकास की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- Varanasi News: यूपी की ताइक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.