Varanasi News: लोहे की रेलिंग पर ही लपेटा बिजली का तार
वाराणसी, जुलाई 15 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मछोदरी पार्क की दीवार पर लगी लोहे की रेलिंग खतरे की वजह बन गई है। पोल से ले जाने के बजाए पार्क की सुरक्षा के लिए लगी रेलिंग पर ही बिजली का तार लपेट दिया गया है। कभी भी रेलिंग में करंट फैल सकता है। इससे बड़े हादसे की आशंका से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। गंभीर बात यह कि बताने और दिखाने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी इस खतरे के बाबत गंभीर नहीं हैं।
खानपान की दुकानें और श्रद्धालुओं की भीड़ मछोदरी पार्क की दीवार के आसपास खानपान की कई दुकानें लगती हैं। पार्क के सामने राधास्वामी का मंदिर भी है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। एक लापरवाही यह भी है कि पार्क में बने सुलभ शौचालय के मुख्य गेट पर ही तार बहुत नीचे झूल रहा है। यदि पयर्टक और स्थानीय दुकानदार झुक कर न आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.