Varanasi News: लोलार्क कुंड, सुरहिया मेला क्षेत्र में बेहतर हों सुविधाएं
वाराणसी, सितम्बर 14 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने भदैनी में लोलार्क कुंड पर छठ और लक्ष्मीकुंड पर सुरहिया मेले की तैयारियों के संबंध में सोमवार को निरीक्षण किया। महापौर ने कहा कि मेला क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। सीवर ओवरफ्लो की दिक्कतों का तत्काल समाधान कराने का निर्देश दिया। कहा कि पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, सड़क मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। उन्होंने मेला क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाने और कूड़ेदान रखवाने के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव, फॉगिंग कराने को कहा। नगर आयुक्त ने जलकल को पर्याप्त संख्या में मोबाइल शौचालय रखने का निर्देश दिया। उन्होंने लोलार्क कुंड मेले के लिए अपर नगर आयुक्त अमित कुमार तथा सुरहिया मेले के लिए अपर नगर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.