Varanasi News: लोक और शास्त्रीय अंदाज में किया कजरी का गायन
वाराणसी, जुलाई 24 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। संगीत परिषद की ओर से संचालित गृहिणियों की संस्था सप्तक का 15वां वार्षिकोत्सव बुधवार को बनारस क्लब में मनाया गया। संस्था से जुड़ी 54 गृहिणियों ने ठुमरी, दादरा और कजरी का गायन किया। कजरी विधा का लोक और शास्त्रीय शैली में प्रदर्शन आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। विदुषी सुचरिता गुप्ता के मार्गदर्शन में संगीत की शिक्षा प्राप्त करने वाली गृहिणियों की प्रस्तुतियां राग पूरिया धनाश्री, राग शुद्ध कल्याण, राग मारु विहाग और राग रागेश्वरी में निबद्ध रहीं। राग भैरवी में निबद्ध बंदिश की ठुमरी 'तेरो कान्हा मोसे करत ठिठोरी' का गायन भी प्रभावपूर्ण रहा। इन प्रस्तुतियों के दौरान तबला पर डॉ.स्मिता भटनागर, की-बोर्ड पर अजीत शर्मा, ढोलक पर सनी कुमार ने संगत की। वार्षिकोत्सव पद्मविभूषण आशा भोसले और पद्मविभू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.