Varanasi News: लोकमान्य का पुण्यतिथि पर किया स्मरण
वाराणसी, अगस्त 2 -- Varanasi News: वाराणसी। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर काशी के मराठी समाज ने उनका स्मरण किया। सिगरा तिराहे पर लगी मूर्ति के समक्ष पहुंचकर समाज के लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके उपरांत पार्षद संतोष सोलापुरकर के नेतृत्व में मूर्ति स्थल के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मराठी समाज के यादव राव पाठक, गोविंद शिधोरे, साधना वेदांती, मकरंद महेस्कर, षडानन पाठक कारखेड़कर, सुहास पटवर्धन, गजानन जोशी, प्रणव देशपांडे आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की मनी पुण्यतिथि यह भी पढ़ें- बाल गंगाधर की पुण्यतिथि पर किया याद यह भी पढ़ें- बाल गंगाधर तिलक के विचारों को अपनाना जरूरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.