Varanasi News: लेखपालों ने समाधान दिवस का किया बहिष्कार, तहसीलों में धरना
वाराणसी, अक्टूबर 3 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। जनपद में तीनों तहसीलों के लेखपालों ने शनिवार को वेतन विसंगति, पदोन्नति, स्थानांतरण पॉलिसी, यात्रा भत्ता सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। उन्होंने परिसर में धरना देकर आवाज बुलंद की। प्रदेश नेतृत्व के 17 अक्तूबर से कार्य बहिष्कार के आह्वान के पूर्ण समर्थन का ऐलान भी किया। सदर तहसील में अध्यक्ष अमन सिंह की अगुवाई में लेखपालों ने कहा कि वरासत, नामांतरण, पैमाइश, आय-जाति-निवास प्रमाण-पत्रों की जांच, आईजीआरएस, राजस्व अभिलेखों के अद्यतन, आपदा प्रबंधन, किसान हित से जुड़े कार्यों सहित अनेक महत्वपूर्ण शासकीय दायित्वों का निर्वहन किया जाता है। बावजूद इसके संवर्ग की मूलभूत एवं लंबे समय से लंबित मांगों पर अपेक्षित निर्णय नहीं लिया गया है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.