Varanasi News: लेखपालों का अतिरिक्त प्रभार के कार्य से इनकार
वाराणसी, सितम्बर 22 -- Varanasi News: वाराणसी। सदर तहसील लेखपाल संघ ने मंगलवार को वेतन विसंगति, भत्ता वृद्धि सहित आठ सूत्री मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। उन्होंने अतिरिक्त प्रभार का बहिष्कार भी शुरू कर दिया है। लेखपालों ने अतिरिक्त गांवों का बस्ता तहसील में जमा कर दिया। साथ ही इन गांवों के ऑनलाइन कार्यों से भी मना कर दिया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम नितिन सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए संघ के अध्यक्ष अमन सिंह ने बताया कि वाराणसी में रूटीन कार्यों से ज्यादा वीआईपी ड्य्टी, कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न कार्य हैं, लेकिन उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वेतन विसंगति, अंतर्मंडलीय स्थानांतरण, पदोन्नति सूची जारी करने, विभागीय परीक्षा एवं परिणम घोषित करने, भत्तों में वृद्धि, भूलेख एंव अन्य सहायक पटलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.