Varanasi News: लीलाधर की लहराई ध्वजा, किया चालीसा पाठ
वाराणसी, नवम्बर 16 -- Varanasi News: वाराणसी,मुख्य संवाददाता। श्रीश्याम मंडल की ओर से दैनिक प्रभातफेरी के छठे दिन रविवार को लीलाधर की ध्वजाएं शिव नगरी में लहराईं। मैदागिन स्थिति बाल पातालेश्वर हनुमान मंदिर में प्रभु के चरणों में ध्वजाएं समर्पित कर भक्तों को दी गईं। प्रभातफेरी मैदागिन, बुलानाला, चौक, बासफाटक, गोदौलिया, गिरजाघर होते हुए लक्सा स्थित श्रीश्याम मंदिर पहुंची। यहां श्रीश्याम को ध्वजाएं अर्पित कर आरती उतारी गई। श्याम चालीसा के पाठ के बाद भजन गूंजे। श्रीश्याम चालीसा का पाठ मंदिर के पुजारी संजय हजारी ने किया। लीलाधर की फूलों से अलौकिक झांकी सजाई गई। इसके पूर्व श्रीश्याम मंडल अध्यक्ष दीपक तोदी, बंटी लोहिया, चंदन तोदी, प्रवीण माखारिया, रवि कानोड़िया ने ध्वजा पूजित कर भक्तों में वितरित की। संयोजन में सुरेश तुलस्यान, जागृत गाड़ोदिया, श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.