वाराणसी, अक्टूबर 27 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। गिरजाघर-रामापुरा रोड पर बिपिनबिहारी कन्या इंटर कॉलेज के पास पानी की पाइप लाइन में लीकेज के चलते सड़क फिर क्षतिग्रस्त हो गई है। यहीं लीकेज के कारण पहले भी सड़क खराब हुई है। जलकल के कर्मचारियों और अफसरों को यहां लीकेज नहीं दिखाई दे रहा है। सड़क के बीचोबीच काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बहुत मुश्किल हो गया है। सुबह-शाम आपूर्ति के समय पानी की बर्बादी भी होती है। दो और तीन पहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ रही है। पिछले तीन वर्ष के दौरान इसी जगह लीकेज के कारण सड़क कई बार जर्जर हुई है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पाइप लीकेज से दूषित पानी पीने को मजबूर लोग, सड़क पर जलभराव यहां जलकल और जल निगम दोनों की पेयजल पाइप गई है। लीकेज की समस्या आने पर दोनों विभाग एक-...