वाराणसी, नवम्बर 7 -- Varanasi News: वाराणसी। लालपुर-पाण्डेयपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में आदर्श गुप्ता (निवासी चांदमारी, वीडीए कॉलोनी) को गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल आदर्श को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मढ़वा (लमही) निवासी हिमांशु सिंह शनिवार को अपने मित्र निर्भय सिंह और आदर्श गुप्ता के साथ बाइक से संदहा से चांदमारी की ओर जा रहा था। लालपुर चौकी से करीब 400 मीटर पहले पीछे से आए बाइक सवार कुछ बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने अपने चेहरे गमछे से ढक रखे थे। फायरिंग में आदर्श को गोली लग गई, जबकि उसके दोनों साथी बाल-बाल बच गए। हिमांशु सिंह ने गोली चलाने वालों के रूप म...