वाराणसी, अक्टूबर 6 -- Varanasi News: वाराणसी। लायंस आई बैंक को इस सत्र में 102 कॉर्निया मिली हैं। आई बैंक के सचिव एवं आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने कहा कि पिछले दिनों अग्रवाल समाज की मीना गुप्ता का नेत्रदान हुआ। उनके पुत्र मनमोहन गुप्ता ने उनका नेत्रदान कराया था। प्राप्त कॉर्निया का उच्च स्तरीय प्रत्यारोपण डिमेक विधि द्वारा डॉ. अभिषेक चंद्रा, डॉ. अनुराग टंडन एवं डॉ. गोविंद द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि यहां पर प्राप्त कॉर्निया सिर्फ बनारस ही नहीं बल्कि दूसरे जिले में भी भेजी जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...