वाराणसी, अक्टूबर 23 -- Varanasi News: वाराणसी। लायंस आई बैंक को शुक्रवार को दो कॉर्निया मिली। संस्था के नेत्रबैंक मित्र हिमांशु सिंह ने पांडेयपुर निवासी अपने बड़े पिता हौसिला प्रसाद सिंह का मरणोप्रांत नेत्रदान कराया। आई बैंक के सचिव डॉ. अनुराग टंडन ने कहा कि हौसिला प्रसाद के पुत्र राजेश सिंह, राकेश सिंह, मुकेश सिंह और उमेश सिंह की सहमति से नेत्रदान प्रक्रिया संपन्न हुई। प्राप्त कॉर्निया का उच्चस्तरीय प्रत्यारोपण डॉ. अभिषेक चंद्रा, डॉ. अनुराग टंडन और डॉ. गोविंद खलखो उच्च स्तरीय तकनीक से करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...