वाराणसी, अक्टूबर 5 -- Varanasi News: वाराणसी। श्रीआदि रामलीला लाटभैरव वरुणा संगम काशी की रामलीला के दूसरे दिन सोमवार को स्वरूप शृंगार और राजगद्दी की तैयारी का प्रसंग सजीव हुआ। विशेश्वरगंज स्थित लीलास्थल पर रामायण मंडली ने प्रथमेश की वंदना की। इसी के साथ लीला आरंभ हो गई। दर्पण में कानों के पास सफेद बाल देख राजा दशरथ ने राजसभा में श्रीराम को युवराज पद देने का प्रस्ताव गुरुजनों एवं मंत्रीगणों के समक्ष रखा। इस शुभ संदेश से नगरवासियों में हर्ष छा गया। व्यास दयाशंकर त्रिपाठी एवं सहायक व्यास पंकज त्रिपाठी लीला का संयोजन कर रहे। यह भी पढ़ें- आदि लाटभैरव रामलीला का श्रीगणेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...