Varanasi News: लाखों की गहना चोरी का मुकदमा दर्ज
वाराणसी, अगस्त 19 -- Varanasi News: वाराणसी। पड़ाव के डोमरी की रश्मित मिश्रा ने भेलूपुर थाने में लाखों रुपये के गहने चोरी का केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि किसी ने पीछा कर दुर्गाकुंड के पास उनके गहने चुरा लिए। पुलिस के मुताबिक रश्मित बीते सात अगस्त को रामनगर के बैंक ऑफ बड़ौदा से अपने गहने लेकर निकलीं। रामनगर किला घूमने के बाद वह ऑटो से लंका पहुंचीं। तब तक गहने उनके पास थे। लंका से ऑटो से वह दुर्गाकुंड स्थित जालान्स पहुंचीं, वहां गहने गायब मिले। बताया कि किसी ने पीछा कर उनके गहने चोरी कर लिए। गहनों में सोने की दो चेन, एक हीरे और सोने की लॉकेट, सोने की दो बड़ी अंगूठी, एक बच्चे की रिंग, दो सोने का सिक्का और एक नोज पिन थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.