वाराणसी, अगस्त 22 -- Varanasi News: वाराणसी। नादश्री म्यूजिक अकादमी की ओर से श्रीहनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय दुर्गाकुंड में शुक्रवार को लयोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर पद्मश्री डॉ.राजेश्वर आचार्य को लय रत्न अलंकरण से विभूषित किया गया। लखनऊ के सोहम मिश्र और अहमदाबाद के प्रीतम महाराज का स्वतंत्र तबला वादन हुआ। अंत में काशी के वरिष्ठ सितार वादक पं.नरेंद्र मिश्र का सितार वादन हुआ। मुख्य अतिथि बीएचयू के कुलपति प्रो.अजित कुमार चतुर्वेदी रहे। नगर के कई वरिष्ठ कलाकार इस मौके पर उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...