Varanasi News: लमही में 'पाप का अग्निकुंड' कहानी का पाठ
वाराणसी, अगस्त 9 -- Varanasi News: वाराणसी। लमही में रविवार को 'सुनो मैं प्रेमचंद कार्यक्रम' के अंतर्गत मुंशी प्रेमचंद की कहानी 'पाप का अग्निकुंड' का पाठ हुआ। कवि जयप्रकाश मिश्र 'धानापुरी' ने कहानी पाठ किया। कहानी की समीक्षा प्रो. श्रद्धानंद, डॉ. रामसुधार सिंह, डॉ. रामअवतार विश्वकर्मा और एमपी सिंह ने की। कवि धानापुरी का सम्मान संस्था के सदस्यों ने किया। प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र ट्रस्ट के आयोजन में डॉ. हेमलता विश्वकर्मा, संजय श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, डॉ. सुरभि श्रीवास्तव, सुनील कुमार, नमन श्रीवास्तव, राहुल यादव, रोहित गुप्ता, समीक्षा त्रिपाठी, डॉ. मनोहर लाल, मनोज श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संचालन राजेश श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन प्रकाशचंद्र श्रीवास्तव ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.