Varanasi News: लटकते बिजली तार से पेड़ में लगी आग
वाराणसी, जुलाई 21 -- Varanasi News: मिर्जामुराद (वाराणसी)। चक्रपानपुर गांव स्थित मिर्जामुराद-निगतपुर मार्ग पर मंगलवार की शाम लटकते बिजली के तार से आम के पेड़ में आग लग गई। घटना से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने शटडाउन लेकर आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद तार हटाकर ग्रामीणों की मदद से पानी डालकर आग बुझाई गई। ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल के आसपास बच्चे अक्सर खेलते रहते हैं। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों से जर्जर व लटक रहे तारों को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.