वाराणसी, जुलाई 13 -- Varanasi News: वाराणसी / लखनऊ, हिटी। रोहनिया के औढ़े में एमएलएम नेटवर्क कंपनी पर बीते गुरुवार को साइबर पुलिस ने छापेमारी कर 300 युवक-युवतियों को मुक्त कराया था। वहीं, दूसरे सेंटर पर रखी गईं 20 युवतियों को आरोपी चोरी से लखनऊ लेकर चले गए और गुडंबा स्थित हॉस्टल में बंधक बनाकर रखा था। एक युवती की सूचना पर पुलिस ने लखनऊ से सभी को मुक्त कराया। औढ़े (रोहनिया) स्थित मकान में नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाकर रखे गए बिहार, मध्यप्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से करीब 300 युवक एवं युवती गुरुवार को मुक्त कराए गए थे। मल्टी लेवल मार्केटिंग और पिरामिड चेन नेटवर्क चलाकर बेरोजगार युवकों को झांसे में लिया गया था। यह भी पढ़ें- वाराणसी की नेटवर्क कंपनी की 20 युवतियां गुडंबा में बंधक मिलीं 19 आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। इधर छापे...