Varanasi News: लक्ष्य तक पहुंची 'पावस ऋतु' कार्यशाला
वाराणसी, सितम्बर 12 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। 'काशी का कलाकार' ग्रुप की ओर से सात दिवसीय राष्ट्रीय ऑनलाइन चित्रकला कार्यशाला 'पावस ऋतु' शुक्रवार को अपने लक्ष्य तक पहुंची। देश के विभिन्न राज्यों से 35 चित्रकारों ने इस कार्यशाला में शिरकत करते हुए अपने-अपने कैनवास पर रंगों का संसार रचा। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यूपी, एमपी और असोम के वरिष्ठ एवं युवा कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। इनमें असोम के विश्वजीत सिंह, कानपुर के कृष्णा गुप्ता, भोपाल के सुमन कुमार भारती, वाराणसी के अंजू महारून और पंकज कुमार शर्मा, सोनभद्र के सूरज कुमार सिंह की चित्रकृतियां शामिल हैं। कार्यशाला का उद्घाटन प्रो. प्रेमचंद विश्वकर्मा और समापन प्रो. सरोजरानी वर्मा ने ऑनलाइन माध्यम से ही किया। डॉ. शारदा सिंह के संयोजन में हुई कार्यशाला की प्रत्येक संध्या में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.